श्रीमद भगवद गीता : १२

कर्मफल त्याग से शान्ति फल आसक्ति से बन्धन (दुःख)।

 

युक्तः कर्मफलं त्यक्त्वा शान्तिमाप्नोति नैष्ठिकीम्।

अयुक्तः कामकारेण फले सक्तो निबध्यते ।।५.१२।। 

 

योगयुक्त कर्मफलका त्याग करके परम शान्तिको प्राप्त होता है। परन्तु सकाम मनुष्य कामनाके कारण फलमें आसक्त होकर बँध जाता है। ||५-१२||

 

भावार्थ:

योग युक्त्त साधक के सभी कार्य स्वयं (माने हुये शरीर) के लिये न हो कर समाज कल्याण के लिये होते है। और जब वह कार्यों को करता है, तो उन कार्यों से फल प्राप्ति की इच्छा नहीं रखता एवं प्राप्त फल का भी वह त्याग करता है। यहाँ फल त्याग का अर्थ है फल से राग-द्वेष न करना और उसका भोग नहीं भोगना। योग युक्त्त साधक प्राप्त फल को पुनः समाज के कल्याण के लिये लगा देता है।

क्योकि वह जानता है कि उसके द्वारा किये जाने वाले कार्यों का कारण परमात्मा है, उसके कार्य परमात्मा के लिये है और कार्यों से प्राप्त फल भी परमात्मा को ही अर्पण है।

ऐसा करने से साधक को परम शान्ति की प्राप्ति होती है।

परन्तु जो योग युक्त्त (निश्चित बुद्धि) नहीं है, वह फल की कामना करके और प्राप्त फल के साथ सम्बन्ध मान कर पुनः संसार से बँध जाता है। अर्थात सुख-दुःख में बँध जाता है।

PREVIOUS                                                                                                                                          NEXT

धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष

धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष, मनुष्य जीवन के चार पुरुषार्थ है। यह चार पुरुषार्थ को करना ही मनुष्य जीवन का उदेश्य है। उद्देश्य इसलिये है क्योंकि इन चार पुरुषार्थ को करने से ही मनुष्य का कल्याण है। धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष, का अर्थ क्या है? यह पुरुषार्थ करने से मनुष्य का कल्याण किस प्रकार है? धर्म धर्म का अर्थ है कर्तव्य। श्रीमद […]

Read More

अध्याय