भावार्थ:
‘तद्बुद्धयः‘ – साधक पहले बुद्धि से यह निश्चय करे कि सर्वत्र एक परमात्मतत्व ही परिपूर्ण है। संसार/शरीर के उत्पन्न होने से पहले भी परमात्मा थे और संसार/शरीर के नष्ट होने के बाद भी परमात्मा रहेंगे। बीच में भी संसार\शरीर का प्रवाह चल रहा है, उसमें भी परमात्मा वैसे-के-वैसे ही हैं। इस प्रकार परमात्मा की सत्ता में अटल निश्चय होना ही ‘तद्बुद्धयः’ है।
व्यवसायात्मिका बुद्धि (परमात्मा की केवल कामना) पद का प्रयोग दूसरें अध्याय के इकतालीसवें श्लोक किया है|
जब बुद्धि में एक परमात्मतत्व का निश्चय हो जाता है, तब मनसे स्वतः – स्वाभाविक परमात्मा का चिन्तन होने लगता है। सब क्रियाएँ करते समय यह चिन्तन अखण्ड रहता है कि सता रूप से सब जगह एक परमात्मतत्व ही परिपूर्ण है।
जब साधक के मन और बुद्धि परमात्मा में लग जाते हैं, तब वह हर समय परमात्मा में अपनी स्वयं की स्वतः स्वाभाविक स्थिति का अनुभव करता है।
परमात्मा में अपनी स्वयं की स्वतः स्वाभाविक स्थिति का अनुभव करना परमात्मपरायण होना है।
अविनाशी-विनाशी के विवेक की वास्तविक जागृति होने पर विनाशी की सर्वथा निवृति हो जाती है, और समस्त कार्य पाप रहित हो जाते है।
धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष, मनुष्य जीवन के चार पुरुषार्थ है। यह चार पुरुषार्थ को करना ही मनुष्य जीवन का उदेश्य है। उद्देश्य इसलिये है क्योंकि इन चार पुरुषार्थ को करने से ही मनुष्य का कल्याण है। धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष, का अर्थ क्या है? यह पुरुषार्थ करने से मनुष्य का कल्याण किस प्रकार है? धर्म धर्म का अर्थ है कर्तव्य। श्रीमद […]
Read MoreTo give feedback write to info@standupbharat.in
Copyright © standupbharat 2024 | Copyright © Bhagavad Geeta – Jan Kalyan Stotr 2024