श्रीमद भगवद गीता : ४०

कल्याण कारी कार्य करने वाले योग आरूढ़ साधक की सद्गति निश्चित है।

श्री भगवानुवाच

पार्थ नैवेह नामुत्र विनाशस्तस्य विद्यते।

नहि कल्याणकृत्कश्िचद्दुर्गतिं तात गच्छति ।।६-४०।।

 

श्रीभगवान् ने कहा: हे पार्थ! उस योग आरूढ़ साधक का, न तो इस लोक में और न ही परलोक में ही नाश होता है; क्योंकि हे तात! कोई भी कल्याण कारी कार्य करने वाला दुर्गति को प्राप्त नहीं हो सकता है। ।।६-४०।।

 

भावार्थ:

अध्याय २ श्लोक ४० में भगवान श्री कृष्ण पहले ही कहे चुके है कि योग की साधना में जितनी भी समता प्राप्त हो जाती है उसका कभी नाश नहीं होता और उसका कोई विपरीत फल नहीं होता। अध्याय २ श्लोक ४५ में वर्णन किया है कि तुम केवल योग की साधना करो और योग की प्राप्ति एवं संरक्ष्ण की चाहना भी मत रखो। कारण की पाप और पुण्य का तो जमा-घटा होता है, परन्तु साधक जितना योग में स्थित हो गया , जितनी समता की प्राप्ति हो गयी, विषमता का त्याग हो गया वह तो मनुष्य के साथ रहने वाला ही है और कल्याण करेगा ही।

पुनः इस श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते कि योग आरूढ़ साधक का नाश न तो इस लोक में और न ही परलोक में ही होता है। कारण की जिसने कल्याणकारी कार्य कर लिये है तो  उसकी दुर्गति का तो कोई कारण ही नहीं है।

श्लोक का परिपेक्ष्य:

पुनः विचार करे कि योग साधना क्या है।

पहला है विषमता का त्याग और समता की प्राप्ति। विषमता का कारण है प्रकृति पदार्थों में आकर्षण, राग-द्वेष, और उससे उतपन्न कामना। कामना पूर्ति पर प्राप्त वास्तु का भोग।

दूसरा है ममता और अहंता का त्याग।

विषमता, ममता और अहंता का होना ही सुख-दुःख का कारण है। और इनका त्याग करने से ही समता और परमान्द की प्राप्ति है।

साधना करते हुए साधक जितना-जितना विषमता, ममता और अहंता का त्याग करता जाता है उतना-उतना उसमे समता का भाव होता जाता है। अतः जीवन कल में जब तक एवं जब-जब विषमता, ममता और अहंता का भाव उत्तपन्न होगा तब-तब वह भाव सुख-दुःख का कारण बनेगा।

PREVIOUS                                                                                                                                          NEXT

धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष

धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष, मनुष्य जीवन के चार पुरुषार्थ है। यह चार पुरुषार्थ को करना ही मनुष्य जीवन का उदेश्य है। उद्देश्य इसलिये है क्योंकि इन चार पुरुषार्थ को करने से ही मनुष्य का कल्याण है। धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष, का अर्थ क्या है? यह पुरुषार्थ करने से मनुष्य का कल्याण किस प्रकार है? धर्म धर्म का अर्थ है कर्तव्य। श्रीमद […]

Read More

अध्याय