पूर्व श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण केवल यज्ञ के लिये कार्य करने को कहते है। यज्ञ क्या है और मनुष्य का इस यज्ञ में योगदान किस प्रकार है, इसका वर्णन अगले ४ श्लोकों में करते है।
इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण कहते है कि सर्ग के आरम्भ में, सृष्टि के सृजन के साथ सृष्टि के गतिशील रहने के लिये जो सिद्धान्त स्थपित हुआ, उस सिद्धान्त को यज्ञ कहा गया।
तब प्रजापति ब्रह्माजी ने मनुष्य से कहा कि तुम भी इस यज्ञ सिद्धान्त का अनुसरण करो। यज्ञ का अनुसरण करते हुए तुम लोग स्वयं और पृथ्वी की सम्पदा के संरक्षण, वृद्धि और कल्याण के लिये कार्य करो। इस प्रकार यज्ञ में अपना योगदान देने के लिये जो भी उपयुक्त सामग्री होगी वह आपको प्राप्त होती रहेंगी।
श्रीमद् भगवद् गीता को पूर्ण रूप से समझने के लिये यज्ञ सिद्धान्त क्या है, इसको जानना अति आवश्यक है।
यज्ञ सिद्धान्त क्या है? के लिये पढ़े >>>>
धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष, मनुष्य जीवन के चार पुरुषार्थ है। यह चार पुरुषार्थ को करना ही मनुष्य जीवन का उदेश्य है। उद्देश्य इसलिये है क्योंकि इन चार पुरुषार्थ को करने से ही मनुष्य का कल्याण है। धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष, का अर्थ क्या है? यह पुरुषार्थ करने से मनुष्य का कल्याण किस प्रकार है? धर्म धर्म का अर्थ है कर्तव्य। श्रीमद […]
Read More